जिले का संक्षिप्त परिचय

जिले के बारे में

शिमला वर्तमान में हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और पूर्व भारत में ब्रिटिशों की राजधानी रही है, जितना हम सोच सकते है वो सभी प्राकृतिक उपहार आशीर्वाद के रूप में शिमला को मिले है यह स्थान चारों ओर से हरे भरे पहाड़ों और हिमाच्छादित चोटियों से घिरा हुआ है औपनिवेशिक युग के दौरान की संरचनाओं एवं यहाँ की शांत पहाड़ियों की आभा इसे अन्य पहाडियों से बहुत अलग बनाती है।

अभूतपूर्व विस्तार के साथ तेजी से उभरता हुआ शिमला अपनी औपनिवेशिक विरासत एवं भव्य पुरानी इमारतों के लिए जाना जाता है, उनमें से कुछ सुप्रसिद्ध नाम वाइसरागल लॉज, आकर्षक आयरन लैंप पोस्ट और एंग्लो-सैक्सन हैं। मॉल रोड पर विभिन्न प्रकार की दुकानें ,भोजनालय शहर के आकर्षण का केंद्र है, यहाँ का स्कैंडल प्वाइंट पटियाला के पूर्व महाराजा की एतिहासिक घटना से जुड़ा हुआ है, यहाँ से दूरदराज़ की बर्फ से ढकी चोटियों का दृश्य नज़र आता है।

शिमला पहुंचना बहुत आसन है , हालाँकि शहर में एक हवाई सेवा है, यहाँ हिमालय के ग्रामीण इलाकों की सुन्दरता का आनंद सड़क के द्वारा पहुंचने पर आचे से किया जा सकता है । यहाँ के पुराने बंगले एवं उनकी त्रिभुजाकार छतें और सुंदर उद्यान आज भी शिमला की पुरानी यादों को ताज़ा करते हैं ।

शिमला 19वीं शताब्दी में जब गोरखा युद्ध के बाद 1819 में अंग्रेजों ने इसे स्थापित किया था। उस अवधि के दौरान, यह हिंदू देवी श्यामला देवी के मंदिर के लिए सबसे लोकप्रिय था।

और पढ़ें ...
Scenic view of the district highlighting its cultural heritage

शिमला जिले को जानें

शिमला जिले की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और पर्यटन स्थलों की खोज करें।

नवीनतम जानकारी

  • प्रदर्शित करने के लिए कोई पोस्ट नहीं

सहायता एवं संपर्क

  • गुड़िया सहायता सेवा 1515
  • होशियार सिंह सहायता सेवा 1090
  • महिला सहायता सेवा 1091
  • बाल सहायता हेल्पलाइन 1098

नागरिक सेवाएँँ

फोटो गैलरी

जिला प्रशासन द्वारा स्वामित्व वाली सामग्री

© ज़िला प्रशासन शिमला , भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित और होस्ट किया गया।

अंतिम अपडेट किया: 13.10.2026