स्थानीय परिवहन एवं पार्किंग

स्थानीय परिवहन

स्थानीय बस सेवाएं शिमला शहर में सात बजे से शाम 9 बजे तक चलती हैं और बसें शहर में सभी जगहों के लिए उपलब्ध हैं। बसें मुख्य रूप से रिंग रोड में चलती हैं जिसमें मुख्य रूप से अंतरराज्यीय बस अड्डा, लिफ्ट, छोटा शिमला, कसुम्पटी, संजौली, लक्कड बाज़ार बस अड्डा, मैहली, विक्ट्री टनल, बालूगंज, टूटू, समरहिल क्षेत्र शामिल है । मुख्य शहर से 4 किमी की दूरी पर अंतरराज्यीय बस अड्डा टूटीकंडी में स्थित है और यहाँ से सभी बसें शिमला के बाहर के क्षेत्रों और अन्य राज्यों के लिए चलती हैं । बाहर के जिलों और अन्य राज्यों से बसें भी इस अंतरराज्यीय बस अड्डे पर पहुंचती हैं। अंतरराज्यीय बस अड्डा मुख्य शहर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और कोई भी इस जगह से स्थानीय बस सेवा और टैक्सियों का लाभ उठा सकता है। अंतरराज्यीय बस अड्डा बहु मंजिला ईमारत है जिसमें होटल, रेस्तरां, फास्ट फूड शॉप, एसआरएस थियेटर और निजी वाहनों के लिए पार्किंग मौजूद है। स्थानीय यात्रा और पर्यटक स्थल घूमने के लिए  शिमला के सभी स्थानों से टैक्सी सेवा उपलब्ध हैं । स्थानीय यात्रा और पर्यटन के लिए शहर के सभी स्थलों से टेक्सी सेवा उपलब्ध है। स्थानीय पर्यटक स्थलों को देखने के लिए दैनिक पर्यटक बसें एचपीटीडीसी द्वारा उपलब्ध है और इनकी बुकिंग मॉल रोड पर स्थित पर्यटक सूचना केंद्र द्वारा की जा सकती है। शिमला शहर ऊँची पहाड़ी पर स्थित है और यहाँ मॉल, रिज, काली बाड़ी, लक्कड बाजार जैसे सभी प्रमुख स्थल भी स्थित हैं, और इन जगहों पर पहुंचने के लिए ढलान भरे रास्तों पर पैदल चलना ही एक मात्र तरीका है ।कोई भी व्यक्ति कार्ट रोड से मॉल रोड तक पहुंचने के लिए लिफ्ट की सुविधा का लाभ भी उठा सकता है, यह सेवा एच०पी० पर्यटन विभाग के द्वारा सुचारू रूप से चलाई गयी है। सरकार द्वारा संचालित टेक्सी सेवा बस अड्डे से माल रोड तार घर तक , संजौली से लक्कड़ बाजार (रिज, शिमला के पास), कसुम्पटी से शिमला क्लब (रिज के पास), समरहिल एवं चक्कर के लिए उपलब्ध है।

पार्किंग की सुविधा

शिमला शहर भीड़भाड़ वाला शहर है और अपने निजी वाहन के द्वारा आने पर पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। शिमला में कई पार्किंग स्थल मौजूद है जिन्हें निजी पार्टियों द्वारा संचालित किया जाता है। शिमला शहर में बहुत से प्रतिबंधित मार्ग हैं जिनका पर्यटकों को खास ध्यान रखना चाहिए । कार्ट रोड से माल रोड की तरफ जाने वाली लगभग सभी सडकें प्रतिबंधित है और वाहनों का प्रवेश वर्जित है । सड़क किनारे वाहन खड़ा करना निषेध है । किसी भी नियम के उल्लंघन पर भारी जुर्माना देना पड सकता है । प्रतिबंधित मार्ग पर वाहन के प्रवेश के लिए परमिट की व्यवस्था है । निजी वाहन मालिकों की सुविधा के लिए अस्थाई परमिट की व्यवस्था है जिसे ज़िला उपायुक्त कार्यालय शिमला से 100/- रूपये प्रतिदिन भुगतान पर प्राप्त किया जा सकता है ।

मुख्य पार्किंग स्थल:-

  • अंतरराज्यीय बस अड्डा पार्किंग
  • लिफ्ट के नजदीक कार पार्किंग (लगभग 800 वाहन).
  • हाईकोर्ट के पास कार पार्किंग
  • रेलवे स्टेशन कार पार्किंग
  • पुराना बस अड्डे के पास कार पार्किंग
  • छोटा शिमला में कार पार्किंग
  • संजौली में पार्किंग

जिला प्रशासन द्वारा स्वामित्व वाली सामग्री

© ज़िला प्रशासन शिमला , भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित और होस्ट किया गया।

अंतिम अपडेट किया: 19.05.2018